Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नूंह में संतुलन बिगड़ने से कार पलटी, ढाई साल की बच्ची की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो हादसों हादसों में 2 की मौत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नूंह में हुये सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
Advertisement
दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को दो सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला हादसा सदर थाना नूंह के जयसिंहपुर चौकी क्षेत्र में मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ। यहां संतुलन बिगड़ने के कारण स्कॉर्पियो अचानक पलट गई। गाड़ी में सवार परिवार दिल्ली का रहने वाला था। हादसे में ढाई साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, रोड सुरक्षा एजेंसी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरा हादसा फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 78.05 के पास कोलगांव के निकट हुआ। यहां कार की ट्रॉले से टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार एमपी के बैतुल निवासी अंकित गायकवाड़ की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×