Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पैसों के लेनदेन से परेशान दंपति ने की आत्महत्या

गांव बेरला में पैसों के लेनदेन से जुड़ी परेशानी के चलते एक दंपति ने शनिवार अल सुबह अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर बाढड़ा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
गांव बेरला में पैसों के लेनदेन से जुड़ी परेशानी के चलते एक दंपति ने शनिवार अल सुबह अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर बाढड़ा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक लेनदेन का उल्लेख किया गया है।पुलिस के अनुसार, छत पर बने कमरे में 32 वर्षीय विष्णु और 30 वर्षीय उसकी पत्नी संगीता के शव फंदे से लटके मिले। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर दादरी के सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।

सुसाइड नोट बरामद

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पैसों के लेनदेन को लेकर तनाव की बात सामने आई है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×