महापुरुष के आदर्शों पर चलने और शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
सैनी सभा परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों व वरिष्ठजनों ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और...
Advertisement
सैनी सभा परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों व वरिष्ठजनों ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सैनी सभा के महासचिव निहाल सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे प्रभावी माध्यम बताया और विशेष रूप से महिलाओं व वंचित वर्ग के लिए शिक्षा के द्वार खोलने का ऐतिहासिक कार्य किया।
Advertisement
इस अवसर पर भारत सैनी, बलवंत सैनी, रामजी लाल सैनी, मदनलाल सैनी, संजय सैनी, राजेश सैनी, संदीप सैनी, सतीश सैनी, ओमप्रकाश सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement
×

