Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

टाइटन स्टॉर्स ने जीता कबड्डी खिताब, बीटेक के छात्रों ने क्रिकेट में दिखाया जलवा

-पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत के पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ में आयोजित खेल महोत्सव के समापन पर जश्न मनाती कबड्डी की विजेता और उपविजेता टीमें।-हप्र
Advertisement

सोनीपत में पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव के अंतिम दिन कबड्डी मुकाबले के फाइनल में टाइटन स्टॉर्स ने फार्मेसी पैंथर को हराकर खिताब अपने नाम किया। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के असिस्टेंट स्टेट कमिश्नर जगवीर मलिक ने विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन के साथ मिलकर विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया।

टाइटन स्टॉर्स की टीम में शामिल देवांशु, वाहिद हसन, चिराग तंवर, अंकित शर्मा, अमन शर्मा, अभिज्ञान, शिवम, रजत आदि ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। डिप्लोमा के छात्रों की टीम रेड वारियर को तीसरा स्थान मिला। वहीं, बास्केटबॉल मुकाबले में टीम निक्स ने गून स्कवॉड को हराकर खिताब जीता। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में बीटेक की टीम ने फार्मेसी की टीम को 99 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement

आदित्य की बदौलत बीटेक की टीम ने जीता क्रिकेट खिताब

क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में बीटेक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए। आयुष ने केवल 27 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फार्मेसी की टीम महज 48 रनों पर ऑल आउट हो गई। बीटेक की टीम की तरफ से आदित्य पंडित ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवरों में महज 12 रन देकर 6 विकेट लिए और अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई । आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement

Advertisement
×