Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

टैंपो-मोटरसाइकिल की टक्कर में मां-बेटे सहित 3 की मौत

नूंह में दिल्ली-अलवर हाईवे पर गांव धमाला के निकट हादसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व क्षतिग्रस्त वाहन। -निस
Advertisement

जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-अलवर मार्ग पर गांव धमाला के निकट बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पुलिस जानकारी के अनुसार, एक टैंपो (छोटा हाथी) और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मृतकों में मां-बेटा भी शामिल बताए गए हैं। जबकि टैंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सैफ पुत्र पहलू, जाहिदा पत्नी पहलू, राशिदन पत्नी आस मोहम्मद के रूप में हुई है। ये तीनों निवासी शाहपुर नागली, थाना नगीना के हैं। हादसे के बाद घायल टेंपो चालक को तुरंत मंडी खेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग, लापरवाही या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया फिर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी है, शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई

Advertisement

की जाएगी।

Advertisement
×