Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गंदगी के बीच रखा था हजारों लीटर दूध, सैंपल लिये

हांसी में डेयरी प्लांट पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

ढाणी पीर वाली गांव में स्थित महादेव डेरी रॉ मिल्क चिलिंग प्लांट पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (सीएम फ्लाइंग) और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। हजारों लीटर दूध की जांच की गई और कई अनियमितताएं सामने आई हैं। प्लांट से लगातार तेज बदबू आ रही थी। इसी में ही दूध को स्टोरेज किया जाता था। सफाई के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। दूध छानने वाले उपकरण गंदगी से भरे हुए थे। इसके अलावा टीम को प्लांट से कुछ कैमिकल भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। टीम ने बड़ी मात्रा में दूध के सैंपल लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता और मिलावट की पुष्टि के लिए लैब भेजा गया है। इस कार्रवाई से डेयरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान चिलिंग प्लांट में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। अधिकारियों ने इनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सीएम फ्लाइंग जींद, सोनीपत और हांसी के इंचार्ज इंस्पेक्टर रोहताश के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर विजेंद्र, सब इंस्पेक्टर पवन, एएसआई कर्मबीर और एएसआई चरण सिंह शामिल थे। फूड सेफ्टी विभाग की ओर से एफएसओ काजल मेहता ने जांच प्रक्रिया पूरी कराई। फूड सेफ्टी विभाग और मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने स्पष्ट किया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिलेभर में आगे भी लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×