Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

इस बार बजट बेहद निराशाजनक व दिशाविहीन : जजपा

जजपा के राष्ट्रीय प्रचार सचिव एवं प्रवक्ता दलबीर धनखड़ ने कहा कि इस बार प्रदेश का बजट बेहद निराशाजनक और दिशाविहीन है। वित्त मंत्री सैनी प्रदेश की 2047 की चिंता तो कर रहे हैं लेकिन वर्तमान में चल रही किसी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दलबीर धनखड़
Advertisement

जजपा के राष्ट्रीय प्रचार सचिव एवं प्रवक्ता दलबीर धनखड़ ने कहा कि इस बार प्रदेश का बजट बेहद निराशाजनक और दिशाविहीन है। वित्त मंत्री सैनी प्रदेश की 2047 की चिंता तो कर रहे हैं लेकिन वर्तमान में चल रही किसी भी बड़ी परेशानी को हल करते हुए नजर नहीं आ रहे। जहां प्रदेश में नए बिजली निगम के रूप में कृषि क्षेत्र को अलग से बिजली कंपनी देने की बात की जा रही है उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में जल्द ही प्रदेश का बिजली महकमा प्राइवेट होने जा रहा है और कृषि क्षेत्र के लिए अलग से बिजली कंपनी बनाना शायद इस दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान की किसी भी योजना में कोई भी बड़ा सुधार नहीं किया गया है बल्कि यह देखने को मिला है कि घोषित योजनाओं का बजट भी पहले से कट कर दिया गया है। एक वित्त मंत्री के रूप में नायब सैनी संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं और और उन पर दबाव नजर आ रहा है। भाजपा की अंदरूनी खींचतान का असर भी इस बजट में हुई घोषणाओं पर नजर आ रहा है जहां मनोहर लाल द्वारा की गई किसी भी बड़ी योजनाओं का बजट बढ़ाया नहीं गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×