चोरों ने एक ही रात में तोड़े18 दुकानों के ताले
बावल हलके में एक सप्ताह में तीसरी बड़ी वारदात कटर के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए 3 नकाबपोश चोरों ने बुधवार की रात को बावल क्षेत्र के खोरी बस स्टैंड स्थित करीब 18 दुकानों के ताले तोड़कर वहां से...
बावल हलके में एक सप्ताह में तीसरी बड़ी वारदात
कटर के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए 3 नकाबपोश
चोरों ने बुधवार की रात को बावल क्षेत्र के खोरी बस स्टैंड स्थित करीब 18 दुकानों के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपयों का सामान व नकदी चोरी कर ली। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कटर के साथ दिखाई दिये। बावल हलके चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात हुई है। इससे दुकानदारों में रोष है।
जानकारी के अनुसार बावल के थाना खोल क्षेत्र के खोरी बस स्टैंड पर हार्डवेयर, मेडिकल स्टोर, रेडीमेड गारमेंट, लाइब्रेरी, साइकिल आदि की कई दुकानें हैं। यहां पुलिस की गश्त भी होती है और पुलिस के अनुसार सुरक्षा के इंतजाम भी है। लेकिन बुधवार की रात को उक्त मार्किट की डेढ़ दर्जन दुकानों के ताले व शटर कटर से काटकर नकाबपोश चोरों ने वारदातों को अंजाम दिया। वे इन दुकानों से 3 लाख रुपये से अधिक का माल व नगदी चोरी कर ले गए।
बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकानदार मार्किट पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। बावल के प्राणपुरा रोड स्थित 7 दुकानों व मंदिरों तथा गांव रायपुर के मंदिर से एक सप्ताह में बड़ी चोरियां हुई है। पीड़ित दुकानदारों ने इसकी सूचना खोल थाना के तहत कुंड पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। दुकानदारों के रोष को भी उसे झेलना पड़ा।

