ये चुनाव शहर के भविष्य की दिशा तय करेंगे : आरती राव
रेवाड़ी में चेयरपर्सन प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो
नगर परिषद चेयरपर्सन पद की भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल के समर्थन मंे मंगलवार को मंत्रियों व विधायकों ने ताकत झोंक दी। नगर के भाड़ावास रोड पर महाराजा अग्रसेन चौक से भाजपा नेताओं को रोड शो शुरू हुआ और शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरा। इस रोड शो में हजारों की संख्या मंे कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक डा. कृष्ण कुमार, जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, प्रदेश संगठन महामंत्री फणिंद्र नाथ शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आरती सिंह ने कहा कि रेवाड़ी नगर निकाय का यह चुनाव शहर का भविष्य की दिशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र केवल वादे नहीं है, बल्कि आप लोगों से किये गए वचन हैं। इन्हें हर हाल मंे पूरे किये जाएंगे। उन्होंने चेयरपर्सन प्रत्याशी विनीता पीपल व भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि शहर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है।

