Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फसली सीजन में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी : डॉ. गिरीश नागपाल

आगामी फसली सीजन में किसानों को उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने उर्वरक आपूर्तिकर्ता एवं निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला उप कृषि निदेशक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: बैठक में उपस्थित उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि।-हप्र
Advertisement

आगामी फसली सीजन में किसानों को उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने उर्वरक आपूर्तिकर्ता एवं निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला उप कृषि निदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने की।

बैठक में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारु वितरण पर चर्चा करते हुए कंपनियों को निर्देश दिए गए कि यूरिया एवं फॉस्फेटिक उर्वरकों की कुल आपूर्ति का कम से कम 60 प्रतिशत हिस्सा सहकारी क्षेत्र को तथा शेष 40 प्रतिशत निजी विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। इसका उद्देश्य किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना और कृत्रिम कमी की स्थिति से बचाव करना है।

Advertisement

डॉ. नागपाल ने कहा कि विभाग उर्वरकों की आपूर्ति और वितरण पर लगातार निगरानी रखेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कंपनियों से पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और विभागीय निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आग्रह किया।

Advertisement

बैठक में उपस्थित उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Advertisement
×