Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

रोहतक, 21 जनवरी (निस) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। आत्महत्या...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

रोहतक, 21 जनवरी (निस)

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। आत्महत्या करने से पहले युवक ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एक सुसाइड नोट और वीडियो भी बनाई थी, जो बाद में वायरल हो गई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, प्रेम नगर निवासी अमन ने बताया कि उसके छोटे भाई आकाश की शादी हैफेड रोड निवासी दीप्ति के साथ हुई थी। अमन ने बताया कि आकाश को उसकी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी, जिसके कारण आकाश ने यह कदम उठाया। पुलिस ने महिला सहित ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisement

Advertisement
×