रेवाड़ी में भी चलेगी विकास की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार : रणवीर गंगवा
नगर परिषद रेवाड़ी के विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भाजपा की चेयरपर्सन पद की प्रत्याशी विनीता पीपल के समर्थन में कई जनसभाओं को संबोधित किया और क्षेत्रवासियों से...
नगर परिषद रेवाड़ी के विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भाजपा की चेयरपर्सन पद की प्रत्याशी विनीता पीपल के समर्थन में कई जनसभाओं को संबोधित किया और क्षेत्रवासियों से भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मंत्री गंगवा ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश में विकास की लहर है। केंद्र और राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार पहले से ही शानदार काम कर रही है। अब रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा की जीत के साथ यहां ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनेगी। यह तालमेल विकास कार्यों की गति को कई गुना बढ़ा देगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज चारों तरफ सकारात्मक माहौल है और जनता का भरोसा केवल भारतीय जनता पार्टी पर है। इस मौके पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने भी सभाओं को संबोधित किया।

