Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

द ट्रिब्यून एजुकेशन एक्सपो : अनुभवी हस्तियों से विद्यार्थियों को मिली नेक सलाह

चंडीगढ़ में दो दिवसीय आयोजन की भव्य शुरुआत, पंजाब की शिक्षा सचिव सोनाली गिरि ने किया उद्घाटन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ में शनिवार को सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में द ट्रिब्यून एक्सपो का रिबन काट कर उद्घाटन करतीं पंजाब की शिक्षा सचिव सोनाली गिरि। इस अवसर पर द ट्रिब्यून ट्रस्ट के महाप्रबंधक अमित शर्मा एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Advertisement
विद्यार्थियों ने अनुभवी लोगों से नेक सलाह ली और कई सवालों का समाधान पाया। मौका था चितकारा विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित द ट्रिब्यून एजुकेशन एक्सपो चंडीगढ़-2026 की शुरुआत का। चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित किसान भवन में शनिवार को दो दिवसीय इस एक्सपो के पांचवें संस्करण की भव्य शुरुआत हुई।

एक्सपो का उद्घाटन पंजाब सरकार की शिक्षा सचिव सोनाली गिरी ने किया। इस मौके पर ट्रिब्यून ट्रस्ट के महाप्रबंधक अमित शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी मौजूदगी रही।

Advertisement

कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों ने शीर्ष क्षेत्रीय शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों से बातचीत की और अपने करियर विकास के लिए प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। उद्घाटन दिवस पर आदि गर्ग और सेवानिवृत्त कमांडर जगमोहन एस भोगल द्वारा परामर्श सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों को रुचि-आधारित बेहतर भविष्य के लिए सही चुनाव करने के तरीके और विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। सुश्री गिरि ने इस मौके पर कहा, 'छात्रों के मार्गदर्शन के लिए इतने बड़े मंच का आयोजन करने के लिए मैं ट्रिब्यून पब्लिकेशन को बधाई देती हूं। ऐसे मंच बच्चों के लिए बहुत मददगार होते हैं क्योंकि उन्हें एक बेहतर और उज्ज्वल भविष्य के लिए पेशेवर मार्गदर्शन मिलता है।'

Advertisement

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में चितकारा विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज (लैंड्रान), ग्राफिक एरा, द्रोणाचार्य आईएएस ग्रुप, आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेज, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (घड़ुआं), एनएमआईएम्स चंडीगढ़, महर्षि मार्कंडेय विश्वविद्यालय, हिटबुल्सआई (सेक्टर 34), श्री सुखमनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (डेरा बस्सी), एएसबीएएसजेएसएम सीओपी बेला, एडुलैंड, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूको बैंक सहित कई संस्थानों के अपने-अपने विशेषज्ञ वार्ता केंद्र भी मौजूद थे।

इस मौके पर चितकारा विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर मधु चितकारा ने कहा, 'ट्रिब्यून पब्लिकेशन्स की इस पहल को हर साल छात्रों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। यह एक ऐसा मंच है, जहां सभी शिक्षण संस्थान युवा पीढ़ी की सोच से सीधे जुड़ते हैं और बेहतर भविष्य के लिए उनकी जरूरतों को समझते हैं।' इस मौके पर अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद एक अभिभावक सान्वी ने कहा, 'ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए वास्तव में प्रेरणादायक होते हैं और उन्हें अपने लिए सबसे उपयुक्त विकल्प चुनने में मदद करते हैं। यह यादगार है।'

गौर हो कि ट्रिब्यून प्रकाशन ने इससे पहले 2019, 2023, 2024 और 2025 में चंडीगढ़ में शिक्षा एक्सपो का आयोजन किया था, ताकि इस क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुके शिक्षाविदों और शिक्षण संस्थानों की उपलब्धियों को उजागर किया जा सके। यह एक्सपो क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ शिक्षा और संबंधित व्यवसायों के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेगा।

-------

द ट्रिब्यून स्कूल के विद्यार्थियों का भी हुआ मार्गदर्शन

सेक्टर 29 स्थित द ट्रिब्यून स्कूल के कक्षा 11 के विद्यार्थी भी शैक्षणिक और करियर संबंधी उचित निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करने के उद्देश्य से एक्सपो में आए। प्रदर्शनी ने छात्रों को विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। इन बातचीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न अध्ययन क्षेत्रों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रियाओं, करियर के अवसरों और भविष्य में विकास की संभावनाओं के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की।

Advertisement
×