‘प्रदेश की खेल नीति देशभर में अव्वल, आये सकारात्मक परिणाम’
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच है कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढें, ताकि उनका भविष्य हर दृष्टि से सुरक्षित हो सके। प्रदेश की खेल नीति आज...
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच है कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढें, ताकि उनका भविष्य हर दृष्टि से सुरक्षित हो सके। प्रदेश की खेल नीति आज पूरे भारतवर्ष में अव्वल मानी जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मंत्री कृष्ण बेदी जुलाना क्षेत्र के निडानी गांव में स्थित खेल स्कूल में खेल महोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निबंध, क्विज जैसी प्रतियोगिताओं एवं अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा स्कूल परिसर में नवनिर्मित बहुउद्देशीय हाल का विधिवत उद्घाटन भी किया। कैबिनेट मंत्री के समक्ष ग्रामीणों ने गांव में पशु अस्पताल में डॉक्टर की सुविधा, शामलो कलां गांव में रविदास आश्रम समेत कई अन्य मांगों रखी। पूर्व डीजीपी एवं स्कूल के संरक्षक महेन्द्र सिंह मलिक ने कहा कि 5 हजार खिलाड़ी इस संस्थान से निकलकर सरकारी व गैर सरकारी सेवाओं में अपना योगदान दे रहे है। इस मौके पर बीजेपी के जिला प्रधान तिजेन्द्र ढूल, कलीराम पटवारी,कृष्णा मलिक, दलीप सिंह, सुखबीर सिंह पंघाल, रणधीर सिंह मौजूद थे।

