Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दुकान में ऑफर पर बेच रहा था एक्सपायर दूध और दही

डबुआ कॉलोनी में सीएम फ्लाइंग का छापा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में डबुआ काॅलोनी स्थित एक दुकान पर छापेमारी करती सीएम फ्लाइंग, खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम। -हप्र
Advertisement

डबुओ कालोनी में शनिवार को सीएम फ्लाइंग ने परचून की दुकान पर छापा मारा और बड़ी संख्या में एक्सपायर हो चुकी दूध की थैलियां, घी, दही और अन्य खाद्य सामग्री पकड़ी और उन्हें मौके पर नष्ट करवाया। सीएम फ्लांग को सूचना मिली थी कि दुकान संचालक एक्सपायर खाद्य सामग्री एक के साथ एक फ्री ऑफर पर लोगों को बेच रहा था और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था।  मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने एफएसओ पुनीत शर्मा के साथ गली नंबर एक, डबुआ कॉलोनी में राजेश कुमार की परचून की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर दुकान में राजेश कुमार मिला। उससे एफएसएसएआई, ट्रेडिंग लाइसेंस पेश करने को कहा लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस पेश नही कर सका। निरीक्षण करने पर दुकान से खाद्य सामग्री खरीद रहे लोगो से पूछताछ की और उनकी खाद्य सामग्री चैक की गई व दुकान में रखी खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया गया। मौके पर दूध 90 लीटर, दही 2 लीटर, घी 2 किलोग्राम, जूस पैकेटबंद 240 पैकेट, कोल्ड ड्रिंक 29 बोतल समेत कुल 14 प्रकार की खाद्य सामग्री मिली। सीएम फ्लाइंग ने बताया कि उनके उपयोग की वैधता समाप्त हो चुकी थी, लेकिन उसके बावजूद भी ग्राहकों को ऑफर के साथ बेचा जा रहा था। कार्रवाई करते हुए एफएसओ ने दूध का एक सैम्पल लिया व सभी एक्सपायरी खाद्य सामग्री को मौका पर ही नष्ट कराया गया। दूध के सैम्पल की लैब रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। राजेश ने बताया कि जब भी किसी बड़े मॉल, दुकान आदि में खाद्य सामग्री बिक नही पाती हैं और उसकी एक्सयारी डेट नजदीक होती है तो इस प्रकार के प्रोडक्ट्स को सस्ते रेट पर खरीद लेते है और उन प्रोडक्ट पर एक लीटर दूध के साथ एक लीटर फ्री जैसे ऑफर देते हुए बेच दिया जाता है। अत: इस सम्बंध में आम जनता को जागरुक रहने की आवश्यकता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×