नायब सरकार का दूसरा बजट जनता की उम्मीदों पर उतरा खरा : निखिल मदान
विधायक निखिल मदान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया गया आम बजट प्रदेश के जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। इस बजट से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक गति मिलेगी। विधायक मदान...
विधायक निखिल मदान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया गया आम बजट प्रदेश के जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। इस बजट से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक गति मिलेगी।
विधायक मदान ने कहा कि बजट में किसानों के लिए विशेष तौर से हरियाणा एग्री डिस्कॉम नाम से तीसरी बिजली कंपनी बनाई जाएगी जो प्रदेश के किसानों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने का काम करेगी। इसका सीधा फायदा किसान और किसानी को होगा।
सोनीपत समेत पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, चरखी दादरी, नारनौल की जिला मंडियों में जैविक किसानों को उपज बेचने के लिए अलग से स्थान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सहकार से समृद्धि और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए पूरे प्रदेश में 2 हजार नये वीटा बूथ खोले जाएंगे, जिसमें से 20 प्रतिशत प्रदेश की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए 12 जिलों में 21 नये स्टेडियम
बनाए जाएंगे।
विधायक मदान ने कहा कि लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर और पेहवा में महिला पुलिस थाने बनाए जाएंगे। इसके साथ-साथ सोनीपत, गोहाना और बहादुरगढ़ में तीन नये साइबर अपराध पुलिस थाने
बनाए जाएंगे।

