Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सरपंच ने विधायक को गुलाल लगाकर जताया आभार

जिले के गांव मामड़िया आसमपुर के सरपंच अशोक यादव ने गांव में पशु अस्पताल की मंजूरी मिलने की खुशी में बावल के विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार को रंग-गुलाल लगाकर आभार जताया। सरपंच अशोक ने कहा कि कई वर्ष पूर्व तत्कालीन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी में विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार को रंग-गुलाल लगाते सरपंच अशोक यादव। -हप्र
Advertisement

जिले के गांव मामड़िया आसमपुर के सरपंच अशोक यादव ने गांव में पशु अस्पताल की मंजूरी मिलने की खुशी में बावल के विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार को रंग-गुलाल लगाकर आभार जताया। सरपंच अशोक ने कहा कि कई वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक कार्यक्रम में उनके गांव में पहुंचे थे। तब उन्होंने गांव में पशु अस्पताल बनाने की मांग उनके समक्ष रखी थी। क्योंकि गांव में गौशाला होने के साथ-साथ आसपास पशु अस्पताल न होना पशु पालकों के लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि सीएम बदलने के बाद भी उन्होंने उक्त मांग को ठंडे बस्ते में नहीं जाने दिया और निरंतर उक्त मांग को विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सीएम नायब सिंह सैनी के समक्ष उठाते रहे। आखिरकार विधायक डाॅ. कृष्ण के प्रयासों से पशु अस्पताल की मंजूरी मिली है।

Advertisement
Advertisement
×