सेल्समैन को बंधक बनाकर ठेके से लूट , देशी शराब व बीयर की पेटियां ले गए बदमाश
कनीना, 5 मार्च (निस)। कनीना क्षेत्र के गांव बागोत में बहु-झोलरी रोड स्थित शराब के ठेके पर अज्ञात बदमाशों ने सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ठेके से देशी शराब और बीयर की कई पेटियां...
कनीना, 5 मार्च (निस)। कनीना क्षेत्र के गांव बागोत में बहु-झोलरी रोड स्थित शराब के ठेके पर अज्ञात बदमाशों ने सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ठेके से देशी शराब और बीयर की कई पेटियां गाड़ी में भरकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बधवाना (जिला चरखी दादरी) निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गणपति वाइंस के नाम से बहु रोड पर शराब का ठेका लिया हुआ है। शाम करीब साढ़े छह बजे सेल्समैन सुधीर कुमार, निवासी हवेलिया (जिला मैनपुरी), हिसाब कर 5500 रुपये छोड़कर नकदी लेकर चला गया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ठेके पर पहुंचे और सेल्समैन को बंधक बनाकर शराब की पेटियां लूट ले गए।
घटना का खुलासा सुबह ठेके पर पहुंचने पर हुआ। कनीना सदर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

