Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

'रैली में अत्यधिक जनभागीदारी से होगा ताकत का प्रदर्शन'

सीएम सैनी की 5 अप्रैल को प्रस्तावित रैली के लिए सक्रिय हुए विधानसभा उपाध्यक्ष

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद शहर के विकास नगर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का अभिनंदन करते हुए आयोजक। छाया-हप्र।
Advertisement

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने रविवार को शहर के विकास नगर में आयोजित अपने भव्य सम्मान समारोह में शिरकत करते हुए लोगों को आगामी 5 अप्रैल को जींद में प्रस्तावित मुख्यमंत्री रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा उनका शॉल, गदा भेंट कर एवं पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मिड्डा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के बाद अब शहर के हर वर्ग तक पहुंचकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनका उद्देश्य है। आगामी 5 अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जींद में विकास एवं धन्यवादी दौरा प्रस्तावित है, जिसमें जनभागीदारी से क्षेत्र की ताकत का प्रदर्शन होगा।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में आमजन और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझा है, इसलिए सेवा भाव के साथ कार्य करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इनमें गलियों का निर्माण, सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करना, स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, हनुमान मंदिर तक ग्रीन बेल्ट का निर्माण तथा संत गुरु रविदास चौक का विकास प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Advertisement

इस अवसर पर पार्षद राममेहर, गुलशन रोहिल्ला, राधेश्याम शर्मा, बलवंत एमसी, संजय एमसी, वेद प्रकाश पंचाल, कुलदीप सिहाग, राजेंद्र, कृष्ण खटक, जयकुमार वर्मा, बहादुर सैनी, संजय तथा सरपंच मनोहरपुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×