Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बारिश से सेक्टर-13 व 23 में चरमराई सीवरेज व्यवस्था

भिवानी के पॉश इलाकों सेक्टर 13-23 में सीवरेज और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दि भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा ने आरोप लगाया कि बारिश के बाद जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में सड़क पर जमा पानी को दिखाते दि भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा। -हप्र
Advertisement

भिवानी के पॉश इलाकों सेक्टर 13-23 में सीवरेज और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दि भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा ने आरोप लगाया कि बारिश के बाद जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से नाकाम हो गयी। इससे सड़कों पर पानी जमा हो गया।

उन्होंने बताया कि पानी निकासी के लिए बनाए गए पाइपों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण सड़कें दरिया बन गयी। शर्मा ने कहा कि कष्ट निवारण समिति में इस मुद्दे को उठाया गया था और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जल निकासी के आदेश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने प्रशासन से स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, मकानों के नंबर स्टील प्लेट पर लिखवाने, और पाइपों की सफाई की मांग की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×