जीरामजी पर कांग्रेस के झूठ को जनता ने नकारा : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा है कि जीरामजी योजना गरीब, मजदूर लोगों के लिए रोजगार की पक्की गारंटी है। जीरामजी को लेकर कांग्रेस जो झूठ फैला रही है उसे जनता ने नकार दिया है। इस योजना से...
Advertisement
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा है कि जीरामजी योजना गरीब, मजदूर लोगों के लिए रोजगार की पक्की गारंटी है। जीरामजी को लेकर कांग्रेस जो झूठ फैला रही है उसे जनता ने नकार दिया है। इस योजना से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और लोगों की समय पर मजदूरी मिलेगी। मोहनलाल बड़ौली बृहस्पतिवार को नलवा विधायक रणधीर पनिहार के आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विधायक रणधीर पनिहार और कार्यकर्ताओं ने मोहन लाल बड़ौली का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मोहन लाल बड़ौली ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जीरामजी योजना पीएम मोदी के विकसित गांव और ग्राम स्वराज के संकल्प को हर गांव तक पहुंचाने का मजबूत माध्यम है। जीरामजी योजना के तहत गांव के विकास का प्लान खुद ग्राम पंचायत बनाएगी।
Advertisement
Advertisement
×

