जिला कांग्रेस कमेटी गुरूग्राम की नवगठित कार्यकारिणी टीम ने
हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार भारद्वाज का किया आभार
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस लगातार अपने संगठन विस्तार पर तेजी से कार्य कर रही एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को पद वितरित करने के साथ साथ इनको नई जिम्मेदारी भी दी जा रही है।
आज जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम के अंतर्गत आने वाली सोहना विधानसभा की नवगठित पदाधिकारियों ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज के सोहना निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास हम पर दिखाया है हम सब उस विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे।
जितेन्द्र कुमार भारद्वाज ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भेंट की एवं नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की आलाकमान राहुल गांधी , मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा,हरियाणा प्रभारी बी के सिंह, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आप सभी पर जो विश्वास दिखाकर आपको अहम जिम्मेदार सौंपी है उस पर खरा उतरेंगे एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचने के साथ साथ लोगों पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे ।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी सोहना के पूर्व चेयरमैन मोहन लाल सैनी, जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम के जिला महा सचिव एडवोकेट हरिओम सिंह छोकर,मार्केट कमेटी सोहना के पूर्व चेयरमैन शैलेश खटाना, कांग्रेस पार्टी गुरूग्राम के नए सचिव सुखीराम शर्मा,तिलक राज खुराना, मोहन सैनी, जाहुल खान,सुभाष मंडावर,अशोक उल्लवास,विनोद शर्मा,पवन अग्रवाल,जकरिया सरपंच, जोगिंदर बागड़ी,रोहताश चेयरमैन,निशांत सरदार सीताराम शर्मा,मोहन सैनी जयंत चौधरी,महेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे..

