Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सुविधाओं से लैस और अत्याधुनिक होगा नया बस स्टैंड : विधायक निखिल मदान

अधिकारियों के साथ नये बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित साइट का किया मुआयना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में एनएच-44 पर नये बस अड्डे के लिए प्रस्तावित साइट का जायजा लेते विधायक निखिल मदान। साथ हैं महाप्रबंधक संजय कुमार और अन्य अधिकारी।-हप्र
Advertisement

विधायक निखिल मदान ने एनएच-44 पर गांव जाट जोशी गांव के रकबे में बनने वाले नया बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित साइट का मौका मुआयना किया। उन्होंने सोनीपत डिपो के महाप्रबंधक संजय कुमार और डिजाइनिंग करने वाली एजेंसी के अधिकारी अभिमन्यु के साथ बस अड्डे के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा भी की।

विधायक मदान ने बताया कि पहले एजेंसी द्वारा नये बस स्टैंड की पूरी डिजाइनिंग और निर्माण कार्य का पूरा खाका तैयार किया जाएगा। उसके पश्चात बस स्टैंड के निर्माण के लिए पीपीपी मोड पर टेंडर प्रक्रिया शुरू करके निर्माण एजेंसी को कार्य आवंटित किया जाएगा। उन्होंने डिजाइन एजेंसी को बस स्टैंड की डिजाइनिंग से संबंधित जरूरी सुझाव और निर्देश भी दिए हैं। जल्द ही नये बस स्टैंड का पूरा डिजाइन तैयार किया जाएगा।

Advertisement

नया बस स्टैंड 9.33 एकड़ में बनेगा

विधायक ने बताया कि 9.33 एकड़ में बनने वाले बस स्टैंड में 200 से 250 बसों के संचालन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए विश्राम कक्ष बनाएं जाएंगे। इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। दुपहिया और और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए क्षेत्र को डिजाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

Advertisement

निखिल मदान ने रोडवेज विभाग के महाप्रबंधक संजय कुमार को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बस स्टैंड के सामने एक फुटओवर ब्रिज के निर्माण के लिए भी कार्रवाई शुरू की जाए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार से जरूरी मंजूरी ली जाए और काम शुरू किया जाए।

विधायक मदान ने बताया कि नये बस स्टैंड में व्यावसायिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए भी जगह आवंटित की जाएगी। इसके लिए भी संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही विभाग द्वारा नये बस स्टैंड का डिजाइन सांझा किया जाएगा, जिसके बाद कार्य को तीव्र गति से पूरा किया जाएगा।

विधायक निखिल मदान ने शॉर्ट सर्किट से हुए नुकसान का लिया जायजा

Advertisement
×