Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी रिमांड पर

कुंड चौकी पुलिस ने कैम्पर गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या के प्रयास के मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के अटेली हालआबाद बहरोड़ राजस्थान निवासी हरविन्द्र सिंह के रूप में हुई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कुंड चौकी पुलिस ने कैम्पर गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या के प्रयास के मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के अटेली हालआबाद बहरोड़ राजस्थान निवासी हरविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि गांव मनेठी निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत में कहा था कि 25 अप्रैल, 2024 को वह दोपहर के समय अपने साथी शुभम और वेदपाल के साथ वेदपाल के सर्विस स्टेशन पर बैठे हुए थे। तभी अचानक से एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी वहां आई, जिसे अटेली निवासी हरविन्द्र चला रहा था। कैम्पर गाड़ी से संदीप उर्फ मामा निवासी गांव खैराना जिला महेन्द्रगढ़, सूरज निवासी गांव ढाणी शोभा व जितेन्द्र उर्फ जीता गुर्जर निवासी गांव कुंड व तीन/चार अन्य युवक उतरे और लाठी, डंडो से उनके साथ मार पीट करने लग गए। लड़ाई का शोर सुनकर आस पास के दुकानदार व उनके घरो के लोग मौके पर आ गए। तभी आरोपी हरविन्द्र ने उक्त कैम्पर गाड़ी को उसके प्लाट में से घुमाकर उन्हें जान से मारने की नीयत से सीधी टक्कर मार दी। गाड़ी की गति बहुत ही तेज थी। जब तक वह संभल पाते तब तक आरोपी हरविन्द्र ने उसके साथी वेदपाल व आरोपी के साथ आए एक लड़के को बुरी तरह कुचल दिया।

आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर कैम्पर गाड़ी को लेकर बहरोड़ रोड की तरफ से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में मारपीट व हत्या के प्रयास तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक नाबालिग सहित पांच आरोपी सुदेश उर्फ सूरज, जितेंद्र उर्फ जीता गुर्जर, संदीप उर्फ मामा व शिवकुमार उर्फ सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने हरविन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×