Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधानसभा में गूंजा सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढ़ाने का मुद्दा

विधायक मदान ने रखी स्टेडियम नवीनीकरण की मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा में सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में सुविधाएं मुहैया कराने का मुद्दा उठाते विधायक निखिल मदान। -हप्र
Advertisement

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न काल के दौरान विधायक निखिल मदान ने सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में खेल सुविधाओं का स्तर सुधारने और स्टेडियम के नवीनीकरण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि स्टेडियम खस्ताहाल हो चुका है। ऐसे में खिलाड़ियों के निर्बाध अभ्यास के लिए जल्द ही नवीनकरण किए जाने की आवश्यकता है।

विधायक मदान ने कहा कि सोनीपत शहर के बीचों-बीच स्थित सुभाष स्टेडियम में कुश्ती, कबड्डी, बैडमिंटन व वॉलीबॉल खेलों के लिए आधुनिक इनडोर स्टेडियम बनाने की जरूरत है। खिलाड़ियों के लिए आधुनिक जिम, शौचालयों व ड्रेसिंग रूम की व्यवस्था करना बेहद जरूरी है। सुभाष स्टेडियम का नये सिरे से नवनिर्माण और नवीनीकरण, एथलेटिक्स ट्रैक को भी पूरी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है। निखिल मदान ने सदन में बताया कि सुभाष स्टेडियम का लेवल सड़क से 8 से 10 फीट नीचे है, जिसके चलते बरसात के समय जलभराव की समस्या बनती है। इससे खिलाडिय़ों का अभ्यास प्रभावित और कई बार पूरी तरह से बंद हो जाता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सोनीपत के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल के दम पर पूरे विश्व में नाम रोशन किया है। इस पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग सोनीपत द्वारा 66 लाख की लागत से स्टेडियम में मिट्टी डलवाकर उसका लेवल सड़क के बराबर किया जायेगा। इसके अलावा 13.84 करोड़ से स्टेडियम में एक बहुउदेशीय हॉल और 200 मीटर लंबे सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Advertisement

Advertisement
×