Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तीमारदारों, नर्सिंग स्टाफ में विवाद में जांच कमेटी ने की पूछताछ

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का मामला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मरीज के परिजन तथा नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद मामले की जांच के लिए डीएमएस की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है। शनिवार को मामले के संबंध में स्त्री व प्रसूति वार्ड के अन्य नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों से पूछताछ की गई। सोमवार को परिजन को भी अस्पताल बुलाया जा सकता है। मामले के अनुसार, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के स्त्री प्रसूति वार्ड में भर्ती सुनीता को ऑपरेशन के बाद ब्लड आ गया था। परिजन यह देखकर परेशान हो गए और स्टाफ से डाक्टर को बुलाने की मांग की। इसके बाद स्टाफ ने आश्वासन दिया कि जल्द डॉक्टर आ जाएंगे। बताया गया है कि काफी इंतजार के बाद बाद बार जब डॉक्टर नहीं पहुंचे तो परिजन के सब्र का बांध टूट गया। वह डॉक्टर को बुलाने की मांग करने लगे, इधर पीड़ित महिला की हालत खराब हो रही थी। बार-बार डॉक्टर के बारे में पूछने पर नर्सिंग स्टाफ नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्टाफ ने रिकार्डिंग कर रहे व्यक्ति के कैमरे पर हाथ मार दिया और हाथ भी पकड़ लिया। जो कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है। हालांकि, मामले का तूल पकड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की जांच और जल्द रिपोर्ट देने के लिए कमेटी गठित की गई है।

Advertisement
Advertisement
×