Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रदेश के शिक्षित युवाओं में बढ़ रहा केजरीवाल के प्रति रुझान : राजेंद्र शर्मा

आप हरियाणा के प्रदेश संगठन मंत्री पं. राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में युवा नेता पार्थ अग्रवाल व लक्ष्मी नारायण मौर्या सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। बाटा चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर राजेंद्र शर्मा ने पार्टी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में रविवार को पार्थ अग्रवाल व लक्ष्मी नारायण मौर्या को पार्टी में शामिल करते आप के प्रदेश संगठन मंत्री पं. राजेंद्र शर्मा। -हप्र
Advertisement

आप हरियाणा के प्रदेश संगठन मंत्री पं. राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में युवा नेता पार्थ अग्रवाल व लक्ष्मी नारायण मौर्या सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। बाटा चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर राजेंद्र शर्मा ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि उन्हें यहां पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

इस मौके पर पं. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा के साथ-साथ समूचे देश के पढ़े-लिखे युवाओं का रुझान केजरीवाल के प्रति निरंतर बढ़ता जा रहा है क्योंकि उन्होंने दिल्ली में जो विकास का मॉडल पेश किया, वह कोई सीएम नहीं कर पाया। इस मौके पर आप ओबीसी समाज के संयुक्त सचिव देवराज गौड़, युवा विंग की ऐश्वर्य कौल, दलबीर गौड़, ओमानंद सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×