सी-ब्लॉक, सुशांत लोक-I, गुड़गांव स्थित कम्युनिटी सेंटर में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवी बोधराज सीकरी उपस्थित रहे। सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद गिरि जी महाराज ने अपने आशीर्वचन दिये। बोधराज सीकरी ने हिंदू, हिंदुत्व, सनातन और संस्कार पर कहा कि सनातन का इतिहास शाश्वत है जिसकी पुष्टि हमारे पुरातन वेद ग्रंथ व अन्य उपनिषद करते हैं। कार्यक्रम में बृज भूमि से पधारे कथा वाचक पंडित नन्द किशोर ने राम कथा के साथ संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रांत प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रदीप शर्मा द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक अरुण वर्मा और संघ के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से समाज के सभी वर्गों के लोगों की सम्मेलन में उपस्थिति रही। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात लगभग 600 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

