Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करे सरकार

गुरुग्राम में दमकल कर्मियों के धरने को राज बब्बर व पंकज डावर ने दिया समर्थन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में मंगलवार को पूर्व सांसद राज बब्बर को मांग पत्र सौंपते दमकल विभाग व अन्य विभागों के कर्मचारी नेता। -हप्र
Advertisement

मांगों को लेकर दमकल विभाग के कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है और उन्हें समर्थन देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को सातवें दिन जारी हड़ताल काे उस समय बल मिला, जब पूर्व सांसद राज बब्बर और कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने सेक्टर-29 में धरना स्थल पहुंचकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार को बिना देरी के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। उनके साथ मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा भी मौजूद रहीं। कर्मचारियों ने राज बब्बर को अपनी मांगों का पत्र भी सौंपा। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने शहीद भवी चंद शर्मा व रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व सांसद राज बब्बर ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया। सरकार से अपनी तरफ से भी बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग के कर्मचारी अपनी जान को खतरे में डालकर लोगों के जान-माल का नुकसान बचाते हैं। इन कर्मचारियों की भावनाओं का सरकार को सम्मान करना चाहिए। इनकी मांगों को बिना देरी के पूरा करना चाहिए। कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने भी दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज हैं। सरकार बिना देरी के इन्हें पूरा करे।

ये हैं मांगें

Advertisement

अग्निशमन यूनियन के जिला प्रधान साहुन सिंह, जोगिंदर, सुनील ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि 16 फरवरी को फरीदाबाद के कालकाजी स्टील फैक्ट्री में आग बुझाते समय जान गंवाने वाले भवी चन्द शर्मा व रणवीर सिंह के दोनों मृतक परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मांग को लेकर सेक्टर-29 फायर स्टेशन पर जिले के सभी केंद्रों के कर्मचारी जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Advertisement

ये रहे मौजूद

हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान साहुन खान व मंच संचालन सुनील कुमार ने किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला गुरुग्राम के प्रधान बसन्त कुमार, ब्लॉक सचिव महेश कुमार व रिटायर्ड कर्मचारी संघ गुरुग्राम के जिला प्रधान कंवर लाल यादव, ब्लॉक प्रधान विक्रम यादव, सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा तथा नगर निगम गुरुग्राम के इकाई उप प्रधान ज्ञान चंद, संगठन सचिव दया चन्द, सीमा देवी, अनीता देवी, प्रियंका गब्बर सिंह, तेजपाल ने कर्मचारियों के साथ अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे।

Advertisement
×