Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सरकार ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की : गंगवा

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 शुरू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिसार में प्रदर्शनी का अवलोकन करते मंत्री रणबीर गंगवा, साथ हैं जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़। -हप्र
Advertisement

Pandit Deen Dayal Upadhyay Training Campaign राज्य के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं बनाकर उन्हें लागू किया है। इन योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर गरीब व जरूरतमंद वर्ग को मिल रहा है, जिससे इन वर्गों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

रणबीर गंगवा शनिवार को शहर के मिलेनियम पैलेस में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की। मंत्री गंगवा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सदैव अंत्योदय रहा है, जिसके तहत अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि कोई भी जनकल्याण की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करके उनका लाभ गरीब व जरूरतमंद तक पहुंचाएं। इस अवसर पर मंत्री ने रिबन काटकर सरकार की योजनाओं की प्रर्दशनी का उद्घाटन किया।

Advertisement

जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने स्तर की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का स्वागत किया एव जीवन परिचय किया। वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने भी विचार व्यक्त किये।

Advertisement

इस अवसर पर जिला प्रभारी जवाहर सैनी, मेयर प्रवीन पोपली, सुरेन्द्र आर्य, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, महामंत्री कृष्ण सरसाना, चेयरमैन रविन्द्र रॉकी, अजय गावड़, जिला पदाधिकारी, मोर्चों व मंडल पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
×