ब्राह्मण धर्मशाला के लिए सरकार ने अलॉट की जमीन
झज्जर शहर के सेक्टर-9 में ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए बाकायदा सरकार ने ब्राह्मण समाज को 1255 वर्ग गज जमीन अलाॅट कर दी है। इसके लिए संबंधित विभाग से शहर की ब्राह़मण धर्मशाला के प्रबन्धन को...
झज्जर शहर के सेक्टर-9 में ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए बाकायदा सरकार ने ब्राह्मण समाज को 1255 वर्ग गज जमीन अलाॅट कर दी है। इसके लिए संबंधित विभाग से शहर की ब्राह़मण धर्मशाला के प्रबन्धन को स्वीकृति का पत्र भी जारी कर दिया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को झज्जर में समाज के प्रधान राज शर्मा और पदाधिकारी संत सुरहेती ने दी।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से समाज के लोग शहर में किसी अच्छे स्थान की धर्मशाला के निर्माण के लिए तलाश में थे। इसके लिए सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा से समाज का प्रतिनिधिमंडल मिला था। डाॅ. अरविंद शर्मा ने इस मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया था। डाॅ. शर्मा ने स्वयं सीएम नायब सैनी से मिलकर समाज की इस मांग को पूरा करने की पेशकश रखी। उनके प्रयासों को बल मिला और शहर के सेक्टर-9 में सरकार द्वारा धर्मशााला के निर्माण के लिए 1255 वर्ग गज जमीन को अलाॅट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही समाज द्वारा झज्जर में डॉ. अरविन्द शर्मा का अभिनंदन किया जाएगा।

