Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दोस्त ने ही की थी युवती की हत्या, फिर खुद पर किया हमला

शनिवार को परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद डॉक्टरों के बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement
बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 स्थित देवीलाल पार्क के साथ लगती नहर के किनारे हुई युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके दोस्त अभिषेक ने ही की थी। आरोपी ने पहले युवती का गला रेतकर हत्या की और इसके बाद खुद की गर्दन व कलाई काट ली। फिलहाल आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन है। सबसे हैरानी की बात यह है कि दोनों के परिवार इस रिश्ते और शादी के लिए राजी थे। ऐसे में युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, यह सवाल अब भी बना हुआ है। पुलिस भी इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

शुक्रवार को देवीलाल पार्क के पास नहर किनारे एक युवती का शव मिला था, जबकि उसके साथ एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। दोनों की गर्दन तेजधार हथियार से कटी हुई थी। घायल युवक को तुरंत बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतका की पहचान बिहार निवासी हाल शक्ति नगर निवासी चांदनी उर्फ मधु के रूप में हुई, जबकि घायल युवक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। चांदनी ने हाल ही में 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। वह 3 भाई-बहनों में मंझली थी। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मां बीना एक निजी अस्पताल में नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रही है। बड़ा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि छोटा भाई नौवीं कक्षा का छात्र है। बेटी की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की मां बीना बार-बार यही सवाल कर रही थीं कि, जब मैं दोनों की शादी के लिए तैयार थी, तो उसने मेरी बेटी को क्यों मार दिया?

Advertisement

स्नैपचैट पर हुई थी दोस्ती

Advertisement

परिजनों के अनुसार जनवरी माह में चांदनी और अभिषेक की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। चांदनी ने करीब 15 दिन बाद ही अपनी मां को अभिषेक के बारे में बता दिया था और उनसे मुलाकात भी करवाई थी। बीना ने बताया कि उन्हें डर था कि यदि वे इस रिश्ते का विरोध करेंगी तो दोनों कोई गलत कदम उठा सकते हैं। इसी कारण उन्होंने शादी के लिए सहमति दे दी थी।

गिरफ्तारी बाद होगा खुलासा

जांच अधिकारी उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। युवती के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। चांदनी की हत्या क्यों की इसका खुलासा आरोपी से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा। उसी के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×