Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

महाशिवरात्रि का पर्व अटूट आस्था, भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक : निखिल मदान

विधायक ने कई मंदिरों में किया जलाभिषेक, भंडारों में ग्रहण किया प्रसाद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में महाशिवरात्रि पर आयोजित शोभा यात्रा में हनुमान स्वरूप को नमन करते विधायक निखिल मदान।-हप्र
Advertisement

सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने महाशिवरात्रि के पर्व पर फाजिलपुर के शिवालय, सेक्टर-13 शिव मंदिर, बालाजी मंदिर सिद्धार्थ एनक्लेव में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। साथ ही कई स्थानों पर भजन कीर्तन और भंडारों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

विधायक मदान ने महाशिवरात्रि पर सेक्टर-15 बिहारी मार्केट, शिवा कॉलोनी देवडू रोड, बस स्टैंड पर आयोजित भंडारों में हिस्सा लिया। साथ ही अहमदपुर गांव में पहुँचकर महाशिवरात्रि पर गांव की पहली कांवड़ लाने वाले भोले विशेष को शुभकामनाएं दी।

Advertisement

मदान ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हम सबके लिए आस्था का प्रतीक है और देवों के देव महादेव ही इस सृष्टि के कर्ता धर्ता है। भगवान शिव अनादि और अनंत है और अपने सभी भक्तों के दु:ख दूर करते है।

Advertisement

शोभा यात्रा में लिया हिस्सा

उन्होंने शिव युवा समिति द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लिया और भगवान शिव और हनुमान के दिव्य स्वरूप को नमन किया और सबको महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, पूर्व पार्षद सुरेंद्र मदान, मंडल अध्यक्ष गौरव भोला, सागर चोपड़ा, मनीष राई, राजेंद्र गौतम, पवन दुग्गल, राजेश सैनी, सिकंदर, सुमित बतरा, मोनू अटकान, कुलदीप वत्स आदि भी मौजूद रहे।

Advertisement
×