सोता रहा परिवार, लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े चोर
Theft जिले के मंदोला गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बुधवार को पीड़ित संदीप पुत्र दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की रात वह और उनका परिवार...
Theft जिले के मंदोला गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बुधवार को पीड़ित संदीप पुत्र दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की रात वह और उनका परिवार घर में सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि घर के एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और उसमें रखी गोदरेज अलमारी टूटी हुई थी।
चोर घर से लगभग 10 लाख 25 हजार रुपये, 15 तोला सोने के जेवरात और करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही झोझू कलां पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरी तरह जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

