Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

The Epstein case controversy : कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी का इस्तीफा मांगा

The Epstein case controversy-महेंद्रगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस और एससी सेल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
महेंद्रगढ़ में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।-हप्र
Advertisement

The Epstein case controversy-महेंद्रगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस और एससी सेल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और मंत्री का पुतला भी फूंका।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एपस्टीन प्रकरण (Epstein case) में नाम सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई।
Advertisement

The Epstein case controversy- कांग्रेस जिला ईकाई की मांग

नेशनल इंडियन कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया ने कहा कि पूरे देश में मंत्री के इस्तीफे की मांग उठ रही है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले में सरकार को पारदर्शिता दिखाते हुए निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Advertisement

पूर्व सीपीएस अनीता यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। यदि किसी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति का नाम ऐसे मामलों में सामने आता है, तो उसे पद छोड़ देना चाहिए ताकि लोकतंत्र और कानून की गरिमा बनी रहे।

इस्तीफा न दिया तो तेज करेंगे आंदोलन : कांग्रेस

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने कहा कि यह देश की गरिमा और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश और जनता के हित सर्वोपरि होने चाहिए। एससी सेल के जिलाध्यक्ष तोताराम कोहली ने कहा कि जनता ऐसे मामलों पर चुप नहीं बैठेगी। यदि मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो कांग्रेस देशभर में आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सत्यवीर झूकिया ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, विस्तार करने और आगामी जनसंपर्क अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर संदीप राव, राकेश कुमार (पूर्व जज), महेंद्र राता, डॉ. धीरज, रंगलाल सहित जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस और एससी सेल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Epstein Files Dispute : एप्स्टीन मामले में मैंने ‘कुछ भी गलत नहीं किया’, क्लिंटन का सांसदों के सामने बयान

Advertisement
×