Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जवानों के साहस, त्याग और बलिदान के कारण ही देशवासी सुरक्षित : मुकेश शर्मा

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने भौंडसी स्थित 95 बटालियन, बीएसएफ में आयोजित दीक्षांत पासिंग परेड में सहभागिता कर नव-प्रशिक्षित जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने देश की सेवा के लिए समर्पित इन वीर सपूतों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में वीरवार को विधायक मुकेश शर्मा का स्वागत करते आईजी अवतार सिंह। -हप्र
Advertisement

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने भौंडसी स्थित 95 बटालियन, बीएसएफ में आयोजित दीक्षांत पासिंग परेड में सहभागिता कर नव-प्रशिक्षित जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने देश की सेवा के लिए समर्पित इन वीर सपूतों के जज़्बे, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

विधायक ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों के साहस, त्याग और बलिदान के कारण ही देशवासी अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं। उन्होंने सभी जवानों को सलाम करते हुए ‘जय हिंद’ का उद्घोष किया। कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और समाज के प्रत्येक नागरिक से प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Advertisement

इस अवसर पर आईजी अवतार सिंह सहित कई गणमान्यों की उपस्थिति भी रही। परेड के दौरान अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम ने नव-प्रशिक्षित जवानों में उत्साह व आत्मविश्वास का संचार किया।

Advertisement

Advertisement
×