Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर मजबूत हुआ देश : कृष्णपाल गुर्जर

भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा के कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीरों का हौसला बढ़ाते वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल व अन्य। -हप्र
Advertisement
केंद्र में मोदी सरकार के सफल 12 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने पर फरीदाबाद भाजयुमो के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोल्डी अरोड़ा के ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 81 स्थित उनके कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यातिथि के रुप में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गौड़, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने शिरकत करते हुए रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया।

इस दौरान युवाओं के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के लिए स्वर्णिम युग बताया। शिविर में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 12 सालों में भारत को विश्व पटल पर मजबूत करने का काम किया है, आज भारत पूरे विश्व में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है जो इसका श्रेय मोदी सरकार की दूरगामी और सकारात्मक सोच को जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़ ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि संसार में रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है क्योंकि एक मनुष्य द्वारा दान किया गया रक्त आपातकाल में दूसरे मनुष्य की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। गौड़ ने कहा कि गर्मियों के मौसम में रक्तदान शिविरों का आयोजन कम ही होता है, ऐसे में टीम गोल्डी अरोड़ा ने यह शिविर लगाकर एक सराहनीय कार्य किया है, जिसके लिए वह उनकी पूरी टीम का आभार जताते हैं।

Advertisement

शिविर में पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने भी गोल्डी अरोड़ा द्वारा लगाए रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के लिए अनूठा और विकासपरक रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा नेता अजय गौड़, पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए शिविर के आयोजक गोल्डी अरोड़ा की इस सकारात्मक पहल की जमकर भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद चौधरी, हरबीर चौधरी, भाजपा नेता पंकज सिंगला, युवा भाजपा नेता करण गोयल, रविन्द्र डुडेजा, मनीष बत्रा, विकास शर्मा, मनीष चौधरी, आशीष माटा, रोहित भाटिया, सागर दुआ, अशोक गेरा, दीपांकर आहुजा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×