शहीदों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूल सकता : वीरकुमार यादव
पुलवामा के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रेवाड़ी में पुलवामा आतंकी हमले में आज ही के दिन वीरगति को प्राप्त हुए 40 शहीदों को सैनिक रेस्ट हाउस कोसली स्थित शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने उनकी वीरता को नमन किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर कुमार यादव ने कहा कि शहीदों की शहादत की वजह से ही हमारा देश और हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. करतार सिंह ने कहा कि पुलवामा का हमला एक कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला था, जिसका हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और देश की रक्षा में अपना पराक्रम साबित किया। अर्धसैनिक बल के सहायक कमांडेंट अजीत सिंह ने कहा कि यह दिन अर्धसैनिक बल और पूरा देश ब्लैक डे के रूप में मनाता है। यह दिन शत्रु की कायरता और हमारे जवानों की वीरता के लिए जाना जाता है। इस मौके पर देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में सरपंच कोसली रामकिशन, जिला पार्षद जीवन हितैषी, कोसली बार प्रधान जयकिशन ढिल्लो, इंस्पेक्टर रतन सिंह, एएसआई जितेंद्र, ग्रामीण क्षेत्रीय शिक्षा समिति अध्यक्ष संजय यादव, एडवोकेट रमेश शर्मा, कै. करम सिंह, ओमप्रकाश डाबला, पंच शारदा देवी, पूर्व सरपंच सुदर्शन यादव, रिंकू कोसलिया, रामफल कोसलिया, प्रिंसिपल दुलीचंद यादव, सूबेदार महेंद्र सिंह, लै. प्रहलाद सिंह, कैप्टन सहीराम, डीएसपी सुजान सिंह, प्राचार्य जय सिंह व सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।

