Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डिफॉल्टर प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर निगम की सख्ती जारी, दो प्रॉपर्टीज सील

नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ चलाया जा रहा सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को निगम की टैक्सेशन टीम ने बसई एन्क्लेव और कादीपुर क्षेत्र में स्थित दो डिफॉल्टर प्रॉपर्टीज को सील करने की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ चलाया जा रहा सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को निगम की टैक्सेशन टीम ने बसई एन्क्लेव और कादीपुर क्षेत्र में स्थित दो डिफॉल्टर प्रॉपर्टीज को सील करने की कार्रवाई की। इन दोनों प्रॉपर्टीज पर कुल 54 लाख 37 हजार 266 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स लंबे समय से बकाया था।नगर निगम के टैक्स ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, बसई एन्क्लेव स्थित एक प्रॉपर्टी पर 23 लाख 84 हजार 636 रुपये, जबकि कादीपुर क्षेत्र की एक अन्य प्रॉपर्टी पर 30 लाख 52 हजार 630 रुपये का टैक्स बकाया है। दोनों प्रॉपर्टी मालिकों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समयावधि में टैक्स का भुगतान नहीं किया गया।

इसके चलते बुधवार को निगम की टीम ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स निगम की आय का प्रमुख स्रोत है। टैक्स का समय पर भुगतान न होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वाले प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने शहर के सभी प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की कि वे अपना बकाया टैक्स शीघ्र जमा कराएं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×