‘ रैली में मुख्यमंत्री देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात’
प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ लगातार अग्रसर है और इसी कड़ी में पांच अप्रैल को अनाज मंडी में महम चौबीसी रैली होगी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्षेत्र के लोगों को करोडों रुपये के विकास कार्यों की...
प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ लगातार अग्रसर है और इसी कड़ी में पांच अप्रैल को अनाज मंडी में महम चौबीसी रैली होगी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्षेत्र के लोगों को करोडों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुये यह बात कही। उन्होंने कायकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराए। साथ ही उन्होंने विकास रैली की तैयारियों के लेकर पदाधिकारियों को डयूटियां भी सौंपी। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ रहा है। आज हर वर्ग सरकार की नीतियों से पूरी तरह से खुश है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक सम्मान रूप से विकास कार्य सरकार द्वारा करवाएं जा रहे है। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को भाजपा का 47वां स्थापना दिवस प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर बडी धूमधाम के साथ भी मनाया जाएगा। वहीं 13 से 20 अप्रैल तक डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती सप्ताह मनाने का भी निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगडा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, सतीश दास, नवीन ढुल, रेखा रोहिल्ला, सत्यप्रकाश बिसला, नवनीत राठी, देवेंद्र अहलावत, मुकेश वशिष्ठ, मनोज पहलवान, अमित चौहान, जस्सू, जोगिंद्र, राजेश शर्मा, विनोद गोयल, रामनिवास रोहिल्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

