चीफ जस्टिस के बड़े भाई और गांव की कमेटी ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित
चीफ जस्टिस सूर्यकांत के सम्मान समारोह में उनके पैतृक गांव पेटवाड़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी आना था लेकिन वो किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। गांव की कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री को...
चीफ जस्टिस सूर्यकांत के सम्मान समारोह में उनके पैतृक गांव पेटवाड़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी आना था लेकिन वो किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। गांव की कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया। साथ में चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बड़े भाई मास्टर ऋषिकांत भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
गांव के कमेटी के सदस्य घनश्याम शर्मा, बबलू शर्मा, सत्यनायन, प्रदीप कुमार, सुशील आदि ने बताया कि चीफ जस्टिस सूर्यकांत के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री को भी न्यौता दिया गया था, लेकिन अचानक उन्हें दिल्ली जाना पड़ गया था। इसी को लेकर गांव की कमेटी ने फैसला लिया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके आवास पर जाकर पूरे गांव की तरफ से सम्मानित किया जाए। सभी ने उनके आवास पर जाकर मुख्यमंत्री को पगड़ी ओर शॉल भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही पेटवाड़ गांव आएंगे और ग्रामीणों की जो भी मांगें रखी थी सभी को पूरा किया जाएगा।

