Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Helicopter Wedding: गुरुग्राम से आई बरात, तावड़ू में हेलीकॉप्टर में विदा हुई दुल्हन स्वाति

Helicopter Wedding: नूंह जिले के तावड़ू नगर में रविवार को एक अनोखी और यादगार शादी का नजारा देखने को मिला। यहां एक बेटी अपनी ससुराल के लिए हेलीकॉप्टर से विदा हुई, जिसे देखने के लिए अनाज मंडी परिसर में भारी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Helicopter Wedding: नूंह जिले के तावड़ू नगर में रविवार को एक अनोखी और यादगार शादी का नजारा देखने को मिला। यहां एक बेटी अपनी ससुराल के लिए हेलीकॉप्टर से विदा हुई, जिसे देखने के लिए अनाज मंडी परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

दरअसल गुरुग्राम के कादरपुर निवासी दूल्हे रोहित डागर की बरात तावडू के जटवाड़ा मोहल्ले में पहुंची थी। यहां उनकी शादी स्वाति पुत्री देवेंद्र से हुई। रविवार दोपहर करीब 11 बजे दुल्हन अपने ससुराल के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुईं। हेलीकॉप्टर तावडू अनाज मंडी परिसर में उतरा, जहां पूरी पुलिस व्यवस्था के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात रही।

Advertisement

दूल्हे रोहित डागर ने बताया कि उनके पिता की लंबे समय से तमन्ना थी कि बहू हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचे। इस सपने को पूरा करते हुए उन्होंने अपनी जीवनसंगिनी को हेलीकॉप्टर से ले जाने का फैसला किया। उनके साथ चाचा और जीजा भी मौजूद रहे।

Advertisement

रोहित ने खुशी जताते हुए कहा कि वे इस पल से बहुत खुश हैं। दुल्हन स्वाति ने भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानती हैं, जिन्हें ऐसा ससुराल मिला है जो उन्हें हेलीकॉप्टर में ले जा रहा है। पूरा परिवार इस अनुभव से अभिभूत है और वे आगे भी सुखी जीवन की कामना करते हैं। इस मौके पर हेलीकॉप्टर को देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग जमा हो गए। कई लोगों ने हेलीकॉप्टर के साथ फोटो खिंचवाई और इस अनोखे नजारे को कैद किया।

बता दें, नूंह जिले में हेलीकॉप्टर से बारात आने या दुल्हन की विदाई का यह सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। इससे पहले भी तावडू में नट समाज की एक बेटी की हेलीकॉप्टर विदाई चर्चा में रही थी। जिले में बीते कुछ समय में कई ऐसी शादियां हो चुकी हैं, जहां उड़नखटोले का इस्तेमाल किया गया है। यह ट्रेंड अब सामाजिक स्तर पर एक नया चलन बनता जा रहा है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है।

Advertisement
×