मजदूरों के हकों पर भाजपा सरकार ने डाला डाका : जितेंद्र बघेल
कांग्रेस पार्टी मनरेगा के विरोध में रखेगी उपवास, गांव स्तर पर विरोध होगा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हरियाणा कांग्रेस सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि मनरेगा सहित अनेक योजनाओं के नाम बदलकर अपने स्वार्थ में भाजपा सरकार ने मजदूर हकों पर डाला डालने का काम किया है। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी गांव स्तर पर विरोध करेगी और योजना को बचाने के लिए व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेसजन एक दिन का उपवास भी रखेंगे।
एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मनरेगा कोई दया या सरकारी योजना नहीं है बल्कि गरीब, वंचित, पीड़ित और असहाय वर्ग के लोगों के लिए रोजगार का संवैधानिक अधिकार है। यह कानून कांग्रेस पार्टी द्वारा लाया गया था ताकि ग्रामीण भारत के करोड़ों परिवारों को सम्मान के साथ काम और जीवनयापन का साधन मिल सके। वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा को जानबूझकर कमजोर कर रही है।
बजट में लगातार कटौती, मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान न होना, काम की उपलब्धता कम करना और तकनीकी बाधाओं के नाम पर गरीबों को परेशान करना ये सभी मनरेगा को खत्म करने की साजिश का हिस्सा है। यदि मनरेगा को कमजोर करने की कोशिशें बंद नहीं हुईं, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जनआंदोलन छेड़ेगी। इस अवसर पर जिलाण्यक्ष सुशील धानक, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, राजू मान, डा. ओमप्रकाश, अनिल धनखड़, वीरेंद्र पप्पू, पिंटू पहलवान, योगेश फोगाट इत्यादि मौजूद रहे।

