Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सबसे बड़े वोट चोर आज मचा रहे वोट चोरी का शोर : दुष्यंत चौटाला

रेवाड़ी में  जजपा नेता पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि देश के सबसे बड़े वोट चोर आज वोट चोरी-वोट चोरी चिल्ला रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट चोरी कर रोहतक लोकसभा क्षेत्र...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी की नई अनाज मंडी में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व अन्य।-हप्र
Advertisement

रेवाड़ी में  जजपा नेता पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि देश के सबसे बड़े वोट चोर आज वोट चोरी-वोट चोरी चिल्ला रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट चोरी कर रोहतक लोकसभा क्षेत्र से चौधरी देवीलाल को मात्र 382 वोटों के मामूली अंतर से हराया था। इसी क्रम में देवीलाल के पास बहुमत होते हुए कांग्रेस ने राज्यपाल के माध्यम से भजनलाल को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि आज तक प्रदेश में इससे बड़ी वोट चोरी नहीं हुई। उक्त आरोप दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को शहर की नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित युवा योद्धा जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए लगाए।

कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर प्रहार करते हुए कहा कि वे पंजाब के चुनाव की चिंता छोडक़र हरियाणा के हिस्से का पानी लाने का प्रयास करें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार फसलों के मुआवजे के लिए रेवाड़ी में तीन-तीन बार वैरिफिकेशन होने के बाद भी किसानों को मुआवजा राशि नहीं दे रही। बुढ़ापा व विधवा पेंशन काटी जा रही हैं। दिव्यांगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जजपा ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाई होती तो बुढ़ापा पेंशन तीन हजार नहीं होती।

Advertisement

 जजपा की बदौलत संभव हुआ पंचायतों में महिला आरक्षण : दुष्यंत चौटाला

उद्योगों में युवाओं के लिए 75 प्रतिशत और पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण गठजोड़ की सरकार में संभव हो पाया था। उन्होंने कहा कि यूजीसी केन्द्र सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद करने के इरादे से कानून लेकर आई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पहली सुनवाई में ही उस पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा नाम बदलने से महात्मा गांधी का नाम देश से खत्म नहीं हो जाएगा। जीरामजी का असली उद्देश्य मनरेगा को बंद करना है। इसमें प्रदेश सरकारों की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी करने से यह योजना समय के साथ बंद हो जाएगी।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जैसा केन्द्र का आम बजट आया है, उसी तर्ज पर हरियाणा का बजट भी आएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने अपने बजट में शहरों को हजारों करोड़ रुपये दिये हैं, लेकिन गांवों की चिंता नहीं की गई। प्रदेश को बजट में कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एसआईआर में चुनाव आयोग का फर्जीवाड़ा पार्टी कार्यकर्ता ही रोक सकते हैं। उन्होंने जजपा पार्टी के युवा योद्धा सम्मेलन को पार्टी की भविष्य की राजनीति की ताकत बताया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय पंच, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, बिमला चौधरी, आरुषि यादव, युवा प्रदेशाध्यक्ष विपिन यादव, संदीप खोरी, राकेश वर्मा, सुमन शर्मा, जिला प्रवक्ता कमल मंगलेश्वर, युवा जिलाध्यक्ष ज्योति सांगवान, उपेन्द्र महलावत, मनोज सरपंच, हुकम सिंह देशवाल, चरण सिंह बखापुर, विजेन्द्र सरपंच, आजाद सिंह, सतेन्द्र आदि उपस्थित थे।

Advertisement
×