Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

स्वर्ग के समान होता है वह घर, जहां गूंजती है बेटियों की हंसी : कर्मवीर सैनी

जींद के अर्जुन स्टेडियम में मानवता का अनूठा उत्सव, 32 कन्याओं को मिला सपनों का घर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद के अर्जुन स्टेडियम में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान नवयुगलों को आशीर्वाद देते अतिथि। -हप्र
Advertisement

शहर के अर्जुन स्टेडियम में रविवार को सामाजिक संस्था युवा मित्र मंडल की ओर से भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 32 कन्याओं का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के साथ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी पहुंचे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। अपने संबोधन में कर्मवीर सैनी ने कहा कि जिस घर में बेटियों की हंसी गूंजती रहती है, वही घर सच में स्वर्ग के समान होता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक संवेदना का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। जिन माता-पिता के मन में वर्षों से बेटियों के विवाह की चिंता थी, आज वह चिंता खुशी और संतोष में बदल गई है। कर्मवीर सैनी ने कहा कि बेटी घर की खुशियों की वह रोशनी होती है जो पूरे परिवार को प्रेम और संस्कारों के सूत्र में बांधकर रखती है। लेकिन कई गरीब परिवारों के लिए बेटी का विवाह एक बड़ी चिंता बन जाता है। ऐसे में युवा मित्र मंडल जैसे सामाजिक संगठनों द्वारा सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज सेवा की सर्वोत्तम मिसाल बनकर सामने आते हैं।

Advertisement

उन्होंने समारोह के आयोजक युवा मित्र मंडल, समाजसेवियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कई परिवारों के जीवन में खुशियों का दीप जला है। मानवता का अनुपम उदाहरण बने इस प्रकार के समारोह समय-समय पर होते रहने चाहिए।

उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। इस रिश्ते की सबसे बड़ी शक्ति विश्वास, सम्मान और प्रेम है। यदि ये तीनों जीवन में बने रहें तो हर कठिनाई आसान हो जाती है। उन्होंने बेटियों को अपने संस्कारों और प्रेम से नए घर को खुशियों से भरने का संदेश दिया, वहीं बेटों से कहा कि जीवनसाथी का सम्मान करना ही अच्छे संस्कारों की पहचान है क्योंकि पत्नी केवल जीवनसंगिनी ही नहीं बल्कि सबसे अच्छी मित्र और सच्ची साथी भी होती है।

वहीं, संस्था के प्रधान पवन सिंगला एवं उपप्रधान सोनू जैन ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में युवा मित्र मंडल की ओर से दुल्हनों को जरूरत का हर सामान दिया गया है।

समारोह में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि रुद्राक्ष मिड्ढा, नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी, आम आदमी पार्टी की नेता डॉ. रजनीश जैन कांग्रेसी नेता पवन गर्ग, राजेंद्र सैनी, राजू लखीना, सुभाष सैनी, सेवा सिंह सैनी, सूरजभान समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और नवयुगलों के परिवारजन उपस्थित रहे।

Advertisement
×