Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

श्री त्यागी मॉडर्न पब्लिक स्कूल होडल में तकनीकी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन

श्री त्यागी मॉडर्न पब्लिक स्कूल होडल में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए तकनीकी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी प्रतिरूप प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक कौशल का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
 श्री त्यागी मॉडर्न पब्लिक स्कूल होडल में प्रदर्शनी का अवलोकन करते जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, चेयरमैन उदयसिंह सौरोत व अन्य। -निस
Advertisement

श्री त्यागी मॉडर्न पब्लिक स्कूल होडल में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए तकनीकी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी प्रतिरूप प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मामराज रावत, उदयसिंह सौरोत, निखिल बंसल, भूषण सौरोत, सतीश चंद (डिप्टी डायरेक्टर), राजवीर सिंह (प्रिंसिपल दूधौला), अशोक वाल्यान, अरविंद गौतम और विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से किया गया। विद्यार्थियों ने माता सरस्वती का वंदना गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Advertisement

विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का स्मृति भेंट और फूलमाला से स्वागत किया। मुख्य अतिथि मामराज रावत ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके उत्साह को बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को बच्चों की मेहनत और प्रतियोगिता के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।

Advertisement

अभिभावकों ने छात्रों के तकनीकी कौशल और रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता से छात्रों में तकनीकी ज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाने का उद्देश्य पूरा हुआ।

Advertisement
×