अध्यापकों ने रखी भूख हड़ताल, किया सत्याग्रह
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ महेंद्रगढ़ के सदस्यों ने जिला स्तर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान मास्टर अमीलाल गुर्जर ने की। सत्याग्रह में जिला प्रधान अमीलाल गुर्जर, अंजू देवी, दलीप सिंह, सुरेंद्र कुमार,...
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ महेंद्रगढ़ के सदस्यों ने जिला स्तर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान मास्टर अमीलाल गुर्जर ने की। सत्याग्रह में जिला प्रधान अमीलाल गुर्जर, अंजू देवी, दलीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुमन देवी, जागृति परवीन, ज्योति, ईश्वर सिंह, सुरेश कुमार, मुनेश, शर्मिला, वीना सहित अन्य अध्यापक अनशन पर बैठे। जिला प्रधान अमीलाल गुर्जर ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आड़ में देश और प्रदेश के लाखों अध्यापकों पर टीईटी/एचटीईटी जैसी शर्तें लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि अध्यापक निर्धारित समय में परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाते हैं तो उनकी वर्षों की सेवा पर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने सरकार से अध्यापकों पर लगाई गई टीईटी/एचटीईटी की शर्त को वापस लेने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश का अध्यापक वर्ग सडक़ों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करवाएगा।
इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा, अनुबंधित अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुरेश शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कौशल यादव, पूर्व राज्य सचिव महेंद्र बोयत, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा तथा सीटू के राज्य सचिव रोहतास गोठवाल, सुमेर सिंह यादव, सुरेश कुमार शर्मा, सुरेश यादव, इंद्र कुमार प्राचार्य, सतीश कुमार, राजपाल, धर्मेंद्र शास्त्री, दयाराम यादव, रामावतार उपस्थित रहे।

