Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नूंह में तब्लीगी जलसा 4 अप्रैल से, डीसी से मिले चौधरी ज़ाकिर हुसैन

जिले के अड़बर और जोगीपुर गांव में आगामी 4, 5 और 6 अप्रैल को तीन दिवसीय तब्लीगी जलसे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में दुनिया भर से तब्लीगी जमात के अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नूंह में तब्लीगी जलसे को लेकर चौधरी जाकिर हुसैन के नेतृत्व में डीसी अखिल पिलानी से मिलते क्षेत्र के लोग। -निस
Advertisement

जिले के अड़बर और जोगीपुर गांव में आगामी 4, 5 और 6 अप्रैल को तीन दिवसीय तब्लीगी जलसे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में दुनिया भर से तब्लीगी जमात के अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नूंह से पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने जलसे की व्यवस्थाओं को लेकर जिला उपायुक्त अखिल पिलानी से मुलाकात की।

मंगलवार को चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने तब्लीगी जलसे की इंतजामिया कमेटी के सदस्यों, गांव अड़बर के सरपंच इमरान खान, पार्षद यासीन खान तथा अन्य प्रमुख लोगों के साथ लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने जलसे के मद्देनज़र 24 घंटे बिजली आपूर्ति, नए ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों की स्थापना, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था, नहरों की सफाई, अड़बर से जलसे स्थल तक सड़क निर्माण तथा अड़बर व जोगीपुर के मंजूरशुदा फिरनी रास्तों के निर्माण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

Advertisement

जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से जलसे की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएंगे।

Advertisement

Advertisement
×