Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला आज से, तैयारियां पूरी

विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला शनिवार से शुरू हो जाएगा। एक तरफ आमजन में मेला शुरू होने को लेकर उत्साह का माहौल है, वहीं पुलिस, प्रशासन ने भी मेले की सफलता और तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। पर्यटन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला शनिवार से शुरू हो जाएगा। एक तरफ आमजन में मेला शुरू होने को लेकर उत्साह का माहौल है, वहीं पुलिस, प्रशासन ने भी मेले की सफलता और तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद मेला परिसर का निरीक्षण किया और कुछ निर्देश भी दिये। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार सुबह 11 बजे हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे। सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला भारतीय कला, संस्कृति एवं पारंपरिक शिल्प को वैश्विक पहचान प्रदान करने वाला बहुत बड़ा आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में शिल्पकार एवं पर्यटक भाग लेते हैं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शिरकत करेंगे। मेले में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर उपस्थित रहेंगे।

मैदान में उतरे पर्यटन मंत्री

Advertisement

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा मैदान में उतरे। पहले उन्होंने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। उन्होंने मेले का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की सभी व्यवस्थाएं समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शिल्पकारों के पैवेलियन, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा सर्वोपरि है और इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में यह भी निर्देश दिए कि मेले में आने वाले देशी-विदेशी कलाकारों एवं शिल्पकारों के ठहराव, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता, मंच व्यवस्था और समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पर्यटन मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला हरियाणा की गौरवशाली परंपरा को प्रदर्शित करता है और इसकी सफलता के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता, पुलिस आयुक्त सत्येंदर कुमार गुप्ता, डीसी आयुष सिन्हा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×