उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज और यदुवंशी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसन के संयुक्त तत्वावधान में यदुवंशी ग्रुप महेंद्रगढ़ के प्रेक्षागृह में चल रहे लोक कला उत्सव के चौथे दिन गीत, गजलों व सूफी गायकी से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए और विद्यार्थी झूमने का मजबूर हो गये।
हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. आनन्द शर्मा मुख्यअतिथि थे। कार्यक्रम में बॉलीवुड से योगेन्द्रनाथ, जबकि नगरपालिका के ब्रांड एम्बेसडर मुकेश मेहता मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. आनंद शर्मा ने कहा कि संस्कृति हमारी आत्मा की पहचान होती है। अंतर्राष्ट्रीय कव्वाल साने आलम साबरी व अन्य को यदुवंशी ग्रुप के वाइस चेयरमैन करण सिंह यादव ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ. धर्मेश कौशिक ने कहा कि सात दिन के लोक कला उत्सव का उद्देश्य लोककलाओं को जीवित रखने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता व अखण्डता को मजबूती प्रदान करना है। लोककला विरासत के चौथे दिन साबरी ब्रदर्स ने सूफी गायन दमादम मस्त कलंदर की जुगलबंदी से छात्र-छात्राओं बेहद प्रसन्नता का अनुभव करने लगे।

